यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, दिखने लगा शीतलहर का असर

यूपी में ठंड
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखाने लगा है। बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है। कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (आइएमडी) का अनुमान है कि यूपी में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे,जबकि पक्षुआ हवाओं के कारण ठंड के साथ कपकपी बढ़ सकती है।

वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को जिले के तापमान में हल्की गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है, जबकि जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में वायु प्रदुषण ‘मध्यम’ की श्रेणी में है। शुक्रवार की सुबह राजधानी के तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके में एक्यूआई 137 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं के साथ यूपी में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

इसके अलावा वाराणसी में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। जिले में तेज पक्षुआ हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है, हालांकि वाराणसी में वायु प्रदुषण ‘अच्छा’ की श्रेणी में है। जहां बीएचयू वाले इलाके में शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 66 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड