सर्द हवाओं के साथ यूपी में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

यूपी में ठंड

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मौसम में हुए ताजा बदलाव के कारण यूपी में ठंड में इजाफा हुआ है। बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही। कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है, जबकि लखनऊ में तेज हवाएं चलने की संभावना

वहीं राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जिले के तापमान में हल्की गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है, हालांकि बीते दो दिनों के मुकाबले आज हवा तेज रही, जबकि जनपद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में वायु प्रदुषण ‘मध्यम’ की श्रेणी में है। आज सुबह राजधानी के तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके में एक्यूआई 160 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में सर्द हवा से ठंड के साथ बढ़ेगी कपकपी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बुधवार से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस महीने के चौथे हफ्ते तक वर्षा की संभावना बनेगी, तब अधिकतम तापमान भी कम हो जाएगा

यह भी पढ़ें- लखनऊ-दिल्ली समेत उत्‍तर के क्षेत्रों में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश से बदलेगा मौसम