पश्चिमी यूपी में सर्द हवा से ठंड के साथ बढ़ेगी कपकपी

ठंड का सितम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखाने लगा है। बीते दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी में अगले दो दिनों में सर्द हवाएं ठंड के साथ कपकपी बढ़ा सकती है, जबकि पूर्वांचल में भी बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को जिले के तापमान में हल्की गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है, लेकिन बीते दो दिनों के मुकाबले शनिवार को हवा तेज रहने की संभावना है। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी में वायु प्रदुषण ‘खराब’ की श्रेणी में है। शनिवार की सुबह राजधानी के तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके में एक्यूआइ 230 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में दिखने लगा ठंड का असर, UP में दो डिग्री गिरा पारा

इसके अलावा वाराणसी में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है, हालांकि वाराणसी में वायु प्रदुषण ‘अच्छा’ की श्रेणी में है, जहां बीएचयू वाले इलाके में शनिवार की सुबह एक्यूआइ 75 दर्ज किया गया है

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रयागराज में दस डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 11 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में दस डिग्री सेल्सियस, बरेली में दस डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 11 डिग्री सेल्सियस, झांसी में दस डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन जिलों में कोहरा होने का भी अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-दिल्ली समेत उत्‍तर के क्षेत्रों में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश से बदलेगा मौसम