मौसम विभाग ने जारी किया लखनऊ समेत UP के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

बारिश का अलर्ट
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। जिससे रविवार सुबह लखनऊ में मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच
मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगामी दो से लेकर चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से प्रदेश से कई इलाकों में भारी और कई इलाकों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ सहित प्रदेश के लगभग 28 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मानसून सक्रिय है। इसके कारण कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। जबकि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आस-पास के क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जा की गई है।

यह भी पढ़ें- UP: फिर करवट लेगा मौसम, वाराणसी-रामपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बदायूं शाहजहांपुर, संभल और आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- UP में फिर सक्रिय होगा मानसून, सुल्‍तानपुर-आजमगढ़ समेत 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी