यूपी में फिर करवट लेगा मौसम, लखीमपुर खीरी- सोनभद्र समेत 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बारिश
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखीमपुर खीरी, सोनभद्र समेत 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है। जबकि सोमवार के लिए बहराइच और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, पुंछ में फ्लैश फ्लड से दस की मौत, चंबा में भूस्खलन से सड़क बंद

इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है उनमें
बहराइच, लखीमपुर खीरी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आस-पास के क्षेत्र शामिल है।

यह भी पढ़ें- UP: मौसम विभाग ने फिर जारी किया भारी बारिश व तेज हवा का अलर्ट