आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर, मेरठ, मिर्जापुर ,चंदौली, लखनऊ, बाराबंकी आदि जिलों में तेज रफ्तार हवाओ के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को फिर से प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अधिक भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट तेज रफ्तार हवा चलने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही मौसम विभाग ने मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आस-पास के क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, लखनऊ आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, बरेली, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आस-पास के क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
वहीं कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, अमेठी बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस-पास के क्षेत्र में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश-वज्रपात का अलर्ट




















