आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में कई जिलों में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अफसरों का तबादला, अशोक द्विवेदी बने PWD के विभागाध्यक्ष
ये फेरबदल विभागीय कार्यों में चुस्ती लाने और दक्ष प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। तबादले के लिए जारी आदेश के मुताबिक संजय कुमार मल्ल को प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, चंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीएफओ औरैया, राजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ फर्रुखाबाद भेजा गया है।
इनके हुए तबादले
1-संजय कुमार मल्ल को मैनपुरी का प्रभारी डीएफओ नियुक्त किया गया है।
2-चंद्र प्रताप सिंह को औरैया का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है। ये आदेश एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।
3-राजीव कुमार को फर्रुखाबाद का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
4-विनीता सिंह को अमरोहा का डीएफओ बनाया गया है। उनका कार्यभार एक अगस्त 2025 से प्रभाव में आएगा।
5-संजीव कुमार को कासगंज में डीएफओ का पद सौंपा गया है।
6-अमरकांत शुक्ला को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय में तैनात किया गया है।
7-तौफीक अहमद को उत्तर प्रदेश वन निगम में स्थानांतरित किया गया है।
8-आशुतोष पांडेय को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर भेजा गया है।
9-प्रदीप कुमार वर्मा को बदायूं में डीएफओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
10-अमित सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है।
11-उमेश तिवारी को अंबेडकरनगर का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
12-दिलीप कुमार तिवारी को ओबरा में डीएफओ का कार्यभार दिया गया है।
13-मानेंद्र सिंह को फिरोजाबाद का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।
14-हरिकेश नारायण यादव को संतकबीरनगर भेजा गया है।
15-राकेश कुमार को मिर्जापुर का डीएफओ बनाया गया है। यह आदेश 1 जुलाई से लागू होगा।
16-प्रोमिला को जौनपुर में डीएफओ का पद सौंपा गया है।
17-प्रीति यादव को संभल का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।
18-अर्शी मलिक को हापुड़ भेजा गया है।
19-शिरीन को बस्ती का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
20-हरेंद्र सिंह को बुलंदशहर में डीएफओ पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश एक अगस्त से प्रभावी होगा।
21-राकेश चंद्र यादव को हाथरस भेजा गया है।
22-कमल कुमार को रेनुकूट में तैनाती दी गई है।
23-विनोद कुमार को शाहजहांपुर का डीएफओ बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 127 SDM का तबादला