यूपी विधान परिषद चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित, भाजपा ने दर्ज की जीत

नवनिर्वाचित एमएलसी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के पदमसेन चौधरी को 279 वोट मिले। उनके सामने लड़ रहे सपा के रामकरन को उम्मीदवार को 115 वोट मिले। दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह ने 280 वोट पाकर जीत हासिल की। दोनों सीटों पर भाजपा ने बड़े अंतर  से बीजेपी का परचन लहराया है।

भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी को 279 मत मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी राम करन निर्मल को 116 वोट मिले और एक वोट खारिज हुआ है। दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन राजभर को 116 वोट मिले।

यह भी पढ़ें- विधान परिषद उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों ने भाजपा नेताओं को पत्र लिख कहा, अंतरात्‍मा की आवाज सुन दें उन्‍हें वोट

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

यह भी पढ़ें- विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहें मौजूद