यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (जेई) मुख्य परीक्षा तीन मई 2026 को और यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है और यूपी पीईटी उत्तीर्ण कर लिया है, वे अब इस परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं यूपीएसएसएससी लेखपाल और जेई मेंस परीक्षाएं सुबह दस से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किए जाएंगे।
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय होते ही उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी होगी-
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा तिथि
परीक्षा समय
परीक्षा केंद्र का विवरण
परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।
यह भी पढ़ें- युद्ध का CBSE बोर्ड परीक्षाओं पर असर, 5-6 मार्च को होने वाले एग्जाम टले
साथ ही यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग उम्मीदवारों के सामान्य विषयों और पद से संबंधित विषयों के ज्ञान की जांच करेगा। परीक्षा में एक अंक के सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की कटौती की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा के भीतर देने होंगे।




















