आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPPET-2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब अगामी सोमवार यानि सात सितंबर तक यूपी पीईटी- 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर थी। अब अभ्यर्थी सात सितंबर तक शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
वहीं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि आठ सितंबर ही रहेगी। यूपीएसएसएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
इससे पहले कई आवेदकों ने सोशल मीडिया पर यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था। आवेदकों का कहना था कि वेबसाइट कई दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है और वे पीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP के 44 जिलों में होगी लेखपाल भर्ती एग्जाम, UPSSSC ने जारी किया शेड्यूल
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में यह भी कहा गया था कि ओटीपी वेरिफिकेशन काम नहीं कर रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद ओटीपी नहीं मिल रहे हैं। इस समस्या के कारण उम्मीदवार आयोग और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से एप्लीकेशन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल https://upsssc.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपनी बेसिक जानकारी, सही मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और कम्युनिकेशन जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
जरूरी फोटो और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) तय फाॅर्मैट में अपलोड करें।
ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फाइनल सबमिशन से पहले भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
वहीं यूपीएसएसएससी पीईटी एक क्वालिफाइंग परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ग्रुप बी और ग्रुप सी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें ये पद शामिल हैं।




















