यूपी होमगार्ड भर्ती PET का नया एडमिट कार्ड दस  सितंबर को, ऐसे करें डाउनलोड

पीईटी
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 के फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों के लिए अच्छी खबर है। 14 सितंबर को होने फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए नया एडमिट कार्ड दस सितंबर को जारी किया जाएगा। पहले फिजिकल टेस्ट आठ सितंबर को होने वाला था, लेकिन भारी बारिश के चलते इसे स्थगित करके 14 सितंबर को कर दिया गया था।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। पुराने एडमिट कार्ड से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया है कि संशोधित एडमिट कार्ड दस सितंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

यह भी पढ़ें- CUET UG 2026 की एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी हुआ एक्टिव

होमगार्ड भर्ती पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह करी परेशानी होती है तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें और निर्धारित तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://uppbpb.gov.in/ खोलें।

होम पेज पर “एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र” विकल्प खोजें।

अपनी परीक्षा/भर्ती का नाम चुनें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर डालें।

मांगी गई जन्मतिथि/पासवर्ड डालें।

लाॅगिन/सबमिट पर क्लिक करें।

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

डाउनलोड/प्रिंट एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

पीडीएफ को मोबाइल में सेव कर लें और प्रिंट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड