CUET UG 2026 की एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी हुआ एक्टिव

सीयूईटी

आरयू वेब टीम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 के पोस्टपोन हुए एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी गई है। नई सूचना के अनुसार, जिन छात्रों की दोनों शिफ्टों के एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए थे, वे अब 31 मई से छह से सात जून, 2026 तक एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

साथ ही एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जो छात्र इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब ऑफिशियल पोर्टल  http://cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल सीयूईटी एग्जाम पहले 28 मई 2026 को दोनों शिफ्टों में आयोजित होने वाला था, लेकिन ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा था। अब एनटीए ने छात्रों के लिए नया टाइमटेबल भी जारी किया है।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 

सीयूईटी-यूजी 2026 के एग्जाम की डेट्स में बदलाव हुए है, लेकिन शिफ्ट के समय से संबंधित अन्य डिटेल्स चेंज नहीं हुई हैं। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड 

1. सीयूईटी-यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट  http://cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे “सीयूईटी-यूजी 2026 एडमिट कार्ड” वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

4. सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- CUET-UG 28 मई के दोनों शिफ्ट का एग्जाम स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

6. इसे ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एनटीए की हेल्पलाइन और सपोर्ट सिस्टम

अगर सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है या आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती दिख रही है तो घबराएं नहीं। तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर्स 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी समस्या को लिखित रूप में cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नीट एग्जाम पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA व केंद्र सरकार से मांगा जवाब