आरयू वेब टीम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 28 मई को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ये फैसला केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के बाद लिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस दिन तय थी, उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा। एनटीए ने साफ किया है कि संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
एनटीए के मुताबिक, सरकार की ओर से ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए 28 मई 2026 को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा की दोनों शिफ्ट्स को स्थगित कर दिया गया है।
साथ ही एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 28 मई को निर्धारित सुबह और दोपहर दोनों शिफ्ट्स की परीक्षाएं अब नहीं होंगी। इस दिन परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों पर यह फैसला लागू होगा। एनटीए ने आगे कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
यह भी पढ़ें- NTA ने जारी किया CUET एग्जाम की गाइडलाइन, जानें पूरी डिटेल
एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किया है, जिसमें 22 मई के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मेमोरेंडम का हवाला दिया गया है। साथ ही छात्रों को हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए सहायता लेने की सुविधा भी दी गई है।




















