आरयू ब्यूरो, लखनऊ/मथुरा। यूपी के मथुरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन में स्थित यमुना नदी में 30 श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पैंटून पुल से टकराकर पलट गया। जिससे अफरा- तफरी मच गई। स्टीमर पलटने से चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस- प्रशासन की टीम पर मौके पर पहुंची। बिना देर किए गोताखोर यमुना नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुट गए। इस दौरान नौ लोगों के शव बरामद होने की चर्चा है, हालांकि इसको लेकर प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की है। नदी में डूबे लोगों निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
पुलिस के अनुसार वृंदावन में श्रद्धालुओं दर्शन के लिए आए थे। करीब 30 लोग यमुना नदी में के दर्शन के लिए स्टीमर पर सवार हो गए। सभी श्रद्धालु स्टीमर से यमुना नदी के दर्शन कर रहे थे। जैसे ही स्टीमर सी घाट पर पहुंचा तो पैंटून पुल से जा टकराया। स्टीमर के टकराते ही उसमें सवार सभी श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गए और चीखने-चिल्लाने लगे। जब लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ाते तब तक ज्यादातर श्रद्धालु नदी में डूब गए। आनन-फानन में सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान नौ लोगों के शव बरामद हुए। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सात बसों समेत दस वाहनों की भिड़ंत में लगी आग, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सैकड़ों घायल, मथुरा में हुआ दहला देने वाला हादसा
जिलाधिकारी सीपी सिंह के मुताबिक, इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम पानी में उतरकर तलाश कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। परिजन अपने अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगाया जा सकेगा।




















