विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, शरद पवार-राहुल समेत कई दिग्‍गज नेता रहें मौजूद

यशवंत सिन्हा
नामांकन करते यशवंत सिन्हा साथ में राहुल गांधी व अन्‍य नेता।

आरयू वेब टीम। राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सिन्हा के नामांकन दाखिल करने के दौरान शरद पवार और राहुल गांधी समेत कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का सीधा मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है।

राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद पहुंचे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में डेमोक्रेसी को बचाने के लिए और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एक होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। हम लोगों को 17 से ज्यादा पार्टियों का समर्थन है और जिन लोगों को हमने संपर्क नहीं किया उन लोगों ने खुद हमारे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को फोन किया और उनसे बात की। अब शायद सभी पार्टियों के मिल जाने के बाद एक नजदीकी लड़ाई होगी।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्म को समर्थन देगी बसपा, मायावती ने किया ऐलान

इसके अलावा आज सुबह ही यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को समर्थन करने वाली तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के नेता जम्मू कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला भी समर्थन जाहिर करने पहुंचे थे। इस दौरान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और टीएमसी के सुधींद्र कुलकर्णी समेत कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जयराम रमेश ने की घोषणा

बता दें राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू ने पिछले हफ्ते ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा शासित मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन, सपा सांसद-विधायकों ने किए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर