देसी रीति-रिवाज के साथ प्रियंका ने की निक से सगाई, फोटो वायरल

प्रियंका ने की निक से सगाई
साथ में पूजा करते निक और प्रियंका।

आरयू इंटरटेंनमेंट डेस्‍क। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने रिश्ते को जग जाहिर कर दिया है। मुंबई में प्रियंका के घर हुए दोनों के रोका सेरेमनी से तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका और निक का शनिवार सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका मुंबई में प्रियंका के घर पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ जिसमें रोके की सारी रस्में निभाई गई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका का पूरा परिवार और निक के माता-पिता के साथ ही प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- ‘जन्‍नत’ में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्‍का, सामने आई क्‍यूट फोटो

सोशल मीडिया पर आयी फोटों में प्रियंका और निक के अलावा प्रियंका के ससुराल वाले भी देसी अवतार में नजर आए। रोके के लिए जहां प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं, वहीं निक भी कुर्ते-पायजामा में कुछ कम नहीं लग रहे थे। ये शायद पहली बार है जब निक को भारतीय परिधान में देखा गया है।

शिव पूजा के साथ इस सेरेमनी का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रियंका और निक ने साथ बैठकर पूजा की। प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा और कुछ खास दोस्त इस सेरेमनी में शामिल हुए। परिणीति ने भी प्रियंका की ही तरह पीले रंग के कपड़े पहने हैं।

निक ने पहनाई डेढ़ करोड़ की अंगूठी

प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका को करीब डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। जो उन्होंने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोरी से खरीदी थी। इस अंगूठी को चुनने के लिए निक ने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था, ताकि वो आराम से अंगूठी सेलेक्ट कर सकें।

https://www.instagram.com/p/BmnTR6VDRL4/?taken-by=bollywodstory

बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अकसर ही मीडिया में उनके साथ दिखने की खबरें सामने आती रहीं हैं, लेकिन अपने रिश्‍ते को लेकर प्रियंका मीडिया में कुछ भी बोलने से बचती रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 64वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार में ‘नीरजा’ बेस्‍ट फिल्‍म तो अक्षय को बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड