70 साल के हुए सुपरस्‍टार रजनीकांत, जन्‍मदिन की बधाई देने के लिए घर के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

अभिनेता रजनीकांत

आरयू इंटरटेनमेंट डेस्‍क। साउथ के सुपरस्‍टार व लोकप्रिय अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत आज (12 दिसंबर) 70 वर्ष के हो गए। उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना 70वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके चैन्नई वाले घर के बाहर उन्हें बधाई देने पहुंचे।

रजनीकांत के फैंस उनके लिए कई प्यार भरे संदेश पोस्टर और बोर्ड पर लिखकर दे रहे हैं। उनके घर के बाहर कैमरे ने काफी फैंस को खड़ा देखा। आज पूरी दुनिया में रजनीकांत के फैंस है, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। रजनीकांत 70वें जन्मदिन पर पूरा सोशल मीडिया बधाई और शुभकामनाओं से भरा हुआ हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के ट्वीट पर रजनीकांत का जवाब, नहीं थोप सकते कोई भी भाषा

बता दें कि रजनीकांत का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने देश-दुनिया में ये मुकाम आसानी से नहीं, बल्कि काफी मुश्किल संघर्ष से प्राप्त किया है। रजनीकांत ने अपनी शुरूआती दिनों में बस कंडक्टर और कुली का भी काम किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लायी और वह भारत के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो गये।

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 में हुआ था। सिनेमा की दुनिया में उन्हें पेशेवर रूप से रजनीकांत के नाम से जाना जाता है। भारतीय अभिनेता मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है। अपने अभिनय के करियर के दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें चार तमिलनाडु राज्य फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार शामिल हैं।

भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया है। उन्हें 4वें विजय पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवालियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिला। भारत के 45 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (2014) में, उन्हें भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (2019) के 50 वें संस्करण में, उन्हें आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- एक दिन में तीन करोड़ 20 लाख बार देखा गया रजनीकांत-अक्षय की फिल्‍म 2.0 का ये टीजर, आपने देखा क्‍या