डिप्टी सीएम केशव मौर्या की पत्‍नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

केशव मौर्या की पत्‍नी
अस्‍पताल पहुंचे डिप्‍ट सीएम।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की पत्‍नी राज कुमारी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई।  राज कुमारी देवी की कंडीशन बिगड़ते ही उन्हें आनन-फानन में प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने राज कुमारी देवी का इलाज शुरू किया। अभी उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से राज कुमारी देवी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक हर्ट चेकअप में सब कुछ सामान्य रहा है। बस उन्हें आराम करने की जरूरत है। उन्हें कुछ जरूरी दवाईयां दी गईं है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात डिप्टी सीएम केशव मौर्या की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। राज कुमारी देवी की स्थिति खराब होने के बाद उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया। स्वरूप रानी अस्पताल के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्य भी उस दौरान उनके साथ ही मौजूद थे, हालांकि कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को खतरे से बाहर बताया।

यह भी पढ़ें- फिर बिगड़ी लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत, अपोलो में कराना पड़ा भर्ती

डिप्टी सीएम की पत्‍नी की तबीयत खराब होने का कारण लो ब्लड प्रेशर बताया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण राज कुमारी देवी को अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी स्थिति में सुधार है। उन्हें किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें- अचानक बिगड़ी नीतीश कुमार की तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती