परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में कल से बदल जाएगा समय

स्कूल का समय
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। इसी क्रम में यह बदलाव हो रहा है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नगर निगम के डंपर चालक ने मारी एकाएक ब्रेक, टकराई स्कूली बस व कार, दोनों ड्राइवर घायल

साथ ही स्कूल परिसर की सफाई तथा जलभराव न हो, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में फागिंग व दवा छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं।

माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे से चलेंगे एक अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदलेगा। माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे।

वर्तमान में यह 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे हैं। सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच, फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।

यह भी पढ़ें- ट्रक ने मारी स्कूल वैन को जबरदस्‍त टक्कर, दो दर्जन बच्‍चे घायल