शिक्षामंत्री विजय शाह का फरमान, स्‍कूल में यस मैडम की जगह कहें जय हिंद

मध्य प्रदेश

आरयू वेब टीम।

मध्य प्रदेश के शिक्षामंत्री विजय शाह ने सभी स्‍कूलों में तिरंगा फहराने व राष्‍ट्रीय गान गाने को अनिर्वाय करने के बाद आज एक नया फरमान सुनाया है। उन्‍होंने यह फरमान स्‍कूलों में पारंपरिक अटेंडेंस में यस सर/मैडम को लेकर सुनाया है।

इस फरमान के बाद अब छात्रों को अटेंडेंस के जवाब में जय हिंद बोलना होगा। उन्होंने सतना जिले के सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि 1 अक्टूबर 2017 से इसे पूरे राज्य में लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पहुंचे शिक्षामित्रों के सैलाब ने याद दिलाया मोदी और योगी को वादा, देखें वीडियो

वहीं इस संबंध में शाह ने मीडिया से कहा कि यह देशभक्ति से संबंधित है। ऐसा करने से छात्रों में देश के प्रति आदर, प्रेम व भक्ति बढ़ेगी। अभी यह नियम सतना के निजी विद्यालयों के लिए सिर्फ एक सुझाव है। हमें उम्मीद है कि स्कूल इस सलाह का पालन करेंगे।

शाह ने आगे कहा कि वह अपने आदेश को पूरे राज्य में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अनुमति मांगेंगे। शाह ने चित्रकूट में शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों की एक विभागीय बैठक में ये निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- मंदसौर पहुंचे MP के CM, किसान के परिवार को दिया एक करोड़ का चेक

मालूम हो कि इससे पहले शिक्षा मंत्री विजय शाह ने स्कूलों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य बनाने के लिए आदेश जारी किया था।