आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में एक बार फिर योगी सरकार ने आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार दो अफसरों के ट्रांसफर हुए, जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर रोका गया है। जिन दो आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उसमें एक अफसर अयोध्या के हैं, जिन्हें जौनपुर भेजा गया है। साथ ही आइएएस अधिकारी अनीता यादव जो की प्रतीक्षारत सूची में थीं, उन्हें यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणाली अविनाश जोशी का मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण रोका गया है। वह फिलहाल संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसी तरह अयोध्या के संयुक्त मजिस्ट्रेट ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- UP में 16 IAS अफसरों का तबादला, अयोध्या-चंदौली व इटावा समेत छह जिलों के बदले DM
मालूम हो कि कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात छह जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया था। इनमें अयोध्या, चंदौली, बदायूं, इटावा, कन्नौज और अमेठी के जिले शामिल थे। योगी सरकार ने कुल 16 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इससे पहले सोमवार की देर रात भी यूपी में नौ आईएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए थे।