आरयू ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा के सामने बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला और युवक ने खुदपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। जैसे ही ड्यूटी पर तैनात आत्मदाही निरोधक दस्ते की टीम की नजर दोनों पर पड़ी और पुलिस वालों ने दोनों को पकड़ लिया। जहां पता चला कि महिला ने धोखाधड़ी व पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लेकर थाने आई।
मिली जानकारी के मुताबिक काकोरी के कठिंगरा गांव निवासी नीतू कुमारी ने भांजे लालता प्रसाद के साथ बुधवार सुबह खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात आत्मदाही निरोधक दस्ते की टीम की नजर दोनों पर पड़ी तो दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस नीतू और लालता प्रसाद को लेकर थाने आई आ गई। कुछ देर के बाद काकोरी थाने की पुलिस हजरतगंज थाने पहुंची और नीतू व लालता प्रसाद को अपने साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए साथ ले गई।
पूछताछ में नीतू ने बताया कि उनके भाई अजय कुमार के नाम कठिंगरा गांव में पुश्तैनी जमीन है। कुछ दिन पहले नीरज वर्मा और रवींद्र यादव ने धोखाधड़ी करते हुए अजय से उसकी जमीन कम कीमत में अपने नाम एग्रीमेंट करा ली थी। इस बात का पता होने पर नीतू और लालता प्रसाद ने विरोध भी किया था। नीतू का आरोप है कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने थाने से लेकर कई अधिकारियों से शिकायत भी की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से नाराज होकर बुधवार को नीतू ने भांजे लालता प्रसाद के साथ खुद को आग लगाने का प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता एक्ट्रेस ने CM आवास के बाहर किया आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इस संबंध में एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे नीतू कुमारी भांजे लालता प्रसाद के साथ विधानभवन गेट नंबर-9 पहुंची। उन्होंने तीन लीटर के नीले के कंटेनर में रखा ज्वलनशील पदार्थ खुद व भांजे पर डाल कर आग लगाने का प्रयास।जिसे समय रहते आग लगाने से बचा लिया गया। मामले की जांच आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि आरोपित नीरज व रवींद्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




















