‘आ गया भाजपाई बजट का परिणाम, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम’: अखिलेश

अखिलेश यादव

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। संसद में रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-2027 पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आ गया भाजपाई बजट का परिणाम, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम।’’ साथ ही कहा कि जब भाजपा सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि, ‘‘हमने तो पहले ही कहा था- सवाल ये नहीं है कि शेयर बाजार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा।’’ एसपी प्रमुख ने कहा, ‘‘जब बीजेपी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी। हम तो बीजेपी के हर बजट को 1/20 का बजट मानते हैं क्योंकि वो पांच प्रतिशत लोगों के लिए होता है।’’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का बजट, अपने कमीशन और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का बजट होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी का बजट, भाजपाई भ्रष्टाचार का अदृश्य खाता-बही होता है।’’ उन्होंने दावा किया कि इस बजट में न आम जनता का जिक्र है, न फिक्र और महंगाई बेतहाशा बढ़ने पर भी इस बजट में जनता को कर में छूट न देना, ‘‘टैक्स-शोषण’’ है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर वित्त मंत्री ने सेमी कंडक्टर मिशन 2.0 का किया ऐलान, कही ये बातें

साथ ही कहा कि ‘‘अमीरों के काम-कारोबार और घूमने-फिरने पर दस तरह की छूटें दी गईं हैं लेकिन बेकारी-बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों की उम्मीदों की थाली, खाली है। यह निराशाजनक, निंदनीय बजट है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, भाजपा पूंजीवाद को दे रही बढ़ावा, जो समाजवादी आदर्शों के लिए गंभीर चुनौती