BJP कर रही गुमराह, पत्‍थरवाली कह रहीं नहीं बनवाएंगे स्‍मारक: अखिलेश

akhilesh attack mayawati
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। फोटो- आरयू

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। अखिलेश यादव ने आज अपनी जनसभाओं में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के लोग झूठी बयानबाजी कर देश को गुमराह कर रहे हैं, जबकि पत्थरवाली सरकार ने कोई काम ही नहीं किया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में जनहित में बहुत फैसले लिए हैं। प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नोटबंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके गरीबों और किसानों को नुकसान पहुंचाया।

जब किसानों की बुआई और खेती का समय था, तब उन्हें लाइन में लगा दिया गया। शादियों के समय में लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। हमारी आपकी सब नोट बैंक पहुंच गई। अब केन्द्र सरकार यह भी नहीं बता रही कितना कालाधन आया।

मायावती पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक पत्थरवाली सरकार भी आयी थी। जिसने पत्थर के हाथी लगवाने के अलावा कोई काम नहीं किया। अब कह रहीं हैं कि स्मारक नहीं बनवायेंगे।

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्‍य जनता का विकास है। हमने पांच साल की सरकार में जनता के हित में बहुत फैसले किए हैं। गरीब महिलाओं को पेंशन दिया। समाजवादी पेंशन सीधे महिलाओं के खाते में गयी। दोबारा सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की महिला को पेंशन देंगे। समाजवादी पेंशन की राशि एक हजार की जायेगी। हम सजावादी लोग जनता के भविष्य, स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में सोचते है।