मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत ने दिल्ली में शुरू किया विशेष कंट्रोल रूम

कंट्रोल रूम

आरयू वेब टीम। मिडिल ईस्ट में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए नई दिल्ली में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी साझा की।

प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट व खाड़ी क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए मंत्रालय में ये सुविधा चालू की गई है। कंट्रोल रूम सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक (भारतीय समय) कार्यरत रहेगा।

इस दौरान नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800118797 या लैंडलाइन +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 पर संपर्क कर सकेंगे।

विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। बहरीन: +973 39418071, ईरान: +98 9128109115 आदि, इराक: +964 7716511185 आदि, इजरायल: +972 547520711 आदि, जॉर्डन: +962 770422276, कुवैत: +965 65501946, लेबनान: +961 76860128, ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सएप), कतर: +974 55647502, रामल्लाह: +970 592916418, सऊदी अरब (रियाद): +966 114884697 आदि, जेद्दाह: +966 126648660 आदि, यूएई: +971 543090571 आदि।

यह भी पढ़ें- इजरायल के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, UAE समेत अमेरिका के सात मददगार देशों पर दागीं मिसाइलें

ये कदम तब आया जब अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई सहित कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत व यूएई में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।

यह भी पढ़ें- 48 घंटे के अंदर फ्लाइट का टिकट कैंसिल करने पर नहीं कटेगा पैसा, DGCA ने बदला नियम