आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने गुरुवार को आइपीएल 2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा। हालांकि शेड्यूल जारी होते ही लखनऊ के क्रिकेट प्रेमी झुम उठे। दरअसल भारत दौरे पर आने वाली वेस्टइंडीज टीम के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही लखनऊ को टी-20 मुकाबले की मेजबानी मिली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं आइपीएल के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच 17 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम भारत में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी, जिसमें लखनऊ को अहम मैच की मेजबानी मिली है। इसके साथ ही आईपीएल के दूसरे चरण के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है, जिसमें लखनऊ को कुल सात मैचों की मेजबानी मिली है। पहले चरण में दो मुकाबले पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का शेड्यूल आज जारी किया है। इससे पहले बोर्ड ने देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव के कारण पहले चरण का ही शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत आइपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले चरण में 28 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल था, लेकिन अब मेगा इवेंट के बाकी सभी मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसमें प्ले-ऑफ सहित फाइनल मुकाबले की तारीख शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले राममंदिर दर्शन करने अयोध्या पहुंची LSG टीम, की पूजा-अर्चना
शेष लीग चरण के तहत कुल 50 मैच शामिल हैं, जो 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच भारत के 12 विभिन्न स्थानों पर खेले जाएंगे। वही दूसरे चरण के मुकाबले लखनऊ के अलावा बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल आठ डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर के मैच 03:30 बजे आइएसटी और शाम के मैच 07:30 बजे आइएसटी से शुरू होंगे।
इकाना स्टेडियम में खेलेंगे ये मैच
01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
26 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
07 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
15 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स।




















