कन्फ्यूजन खत्म, 28 मई को होगी यूपी में बकरीद की छुट्टी

बकरीद के त्यौहार

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। योगी सरकार ने 28 मई को बकरीद की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पहले सरकारी कैलेंडर में इसके लिए 27 मई की तारीख तय की गई थी, लेकिन जिल-हिज्जा का चांद समय पर न दिखने के कारण इस तारीख में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर छुट्टी को संशोधित करते हुए अब 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इस दिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है। यान ज्यादातर राज्यों में 28 मई को स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं, जिन राज्यों में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी नहीं पड़ी है, वो इस दिन बंद रहेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी अब बकरीद की छुट्टी 28 मई कर दी गई है। दरअसल इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, इस बार धिल-हिज्जा का चांद उम्मीद के मुताबिक एक दिन बाद नजर आया। इस वजह से त्योहार की तारीख 27 मई से आगे बढ़कर 28 मई हो गई है।

यह भी पढ़ें’- बकरीद की एडवाइजरी जारी कर मौलाना खालिद रशीद ने कहा, कानून व सामाजिक संवेदनशीलता का रखें विशेष ध्यान

तारीख बदलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर 27 मई की छुट्टी रद्द कर दी है और अब 28 मई (गुरुवार) को बैंकों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में आधिकारिक अवकाश रहेगा। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों या सड़कों पर कुर्बानी न करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- बकरीद की 12 प्‍वाइंट वाली एडवाइजरी जारी कर फरंगी महली ने कहा, कुर्बानी के दौरान करें नियमों का पालन