शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना UBT के नेता, उद्धव ठाकरे को फिर लगा झटका

शिवसेना
नामांकन दाखिल करते सचिन अहीर साथ में सत्ता पक्ष के नेता।

आरयू वेब टीम। शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को उद्धव गुट के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने उद्धव गुट छोड़ दिया है। वे अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। अहीर ने महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापित के लिए शिवसेना उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। नामांकन के दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद थीं।

इससे पहले ऑपरेशन टाइगर के चहत उद्धव गुट के छह सासंदों ने लोकसभा में पाला बदल लिया है। संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपाल सिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर के आधिकारिक रूप से एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद लोकसभा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ताकत कम हो गई है।

गौरतलब है उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के धाराशिव में रविवार को एक बड़ी सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। जिसमें  शिवसेना के विभाजन के लिए जिम्मेदार लोगों पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि वे शिवसेना क्यों तोड़ रहे हैं। वे महाराष्ट्र को खत्म करना चाहते हैं। शिवसेना को खत्म करना चाहते हैं। महाराष्ट्र धर्म को खत्म करना चाहते हैं। वहीं
महाराष्ट्र से दूर निवेश स्थानांतरित होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि क्या पिछले 10 वर्षों में एक भी कंपनी महाराष्ट्र में आई? सबकुछ गुजरात में ही जाता है।

यह भी पढ़ें- TMC-शिवसेना के बाद सपा में होगी बड़ी टूट, ओपी राजभर ने किया दावा

इस बीच, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने विद्रोही नेता को चुनौती दी कि अगर उन्हें अपने फैसले पर भरोसा है तो वे इस्तीफा दे दें और दोबारा जनता का सामना करें। राउत ने कहा कि अगर आप विश्वासघात करना चाहते हैं तो इस्तीफा दें और दोबारा चुनाव लड़ें। आइये देखते हैं कि यवतमाल-वाशिम के लोग गद्दारों के साथ हैं या फिर वफादारों के साथ।

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर बगावत, छह सांसदों ने ओम बिरला को लिखा लेटर