CJP ने मोदी सरकार पर लगाया युवाओं को धोखा देने का आरोप, कहा वादा पूरा नहीं किया तो फिर होगा आंदोलन

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को मोदी सरकार की तरफ से जंतर मंतर पर चल रहे जेन-जी के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए किए वादों को पूरा करने की मांग की है। सीजेपी ने मोदी सरकार पर युवाओं को धोखा देने और उनका भरोसा तोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सीजेपी ने कहा, सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के समय जो वादें करती है, सड़कें खाली हो जाने के बाद, उन्हीं वादों से मुकरने की कोशिश करती है। भारत के युवाओं से किए गए वादों को अक्षरश: और उसकी भावना के अनुरूप किया जाना चाहिए। वरना सीजेपी फिर से आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, शांतिपूर्ण मार्च-प्रदर्शनों में सुरक्षाबलों को बरतना चाहिए संयम

सीजेपी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा है कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समय दर्ज एफआइआर को रद्द करने के लिए कोर्ट की बार-बार गुजारिश के बावजूद अभी तक सरकार की तरफ से लिस्ट नहीं सौंपी गई है। सीजेपी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार देश की युवा पीढ़ी को धोखा देने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के वादे के साथ आंदोलन वापस करवाया था। अब किए गए वादों को कमजोर करने, उनमें देरी करने, उनका गलत मतलब निकालने या उनका सम्मान न करने की किसी भी कोशिश को भरोसे का अस्वीकार्य उल्लंघन और देश के युवाओं के साथ विश्वासघात माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- CJP ने संसदीय जवाबदेही पर जताई चिंता, कहा तीन सेट प्रश्नोत्तरों की केंद्र सरकार ने नहीं दी अनुमति

सीजेपी ने अपने ताजा बयान में कार्रवाई की चेतावनी देते हुए फिर से आंदोलन का संकेत दिया है। इसके अलावा ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि वह अपनी आगे की कार्रवाई करने के लिए 24 अगस्त को मीटिंग करेगी। साथ ही एक संभावित आंदोलन की चेतावनी देगी। इसलिए हम देशभर के स्टूडेंट्स, युवा नागरिकों, समर्थकों और सीजेपी के वर्कर्स से अनुरोध करते हैं कि वे 24 अगस्त को होने वाले अगले घटनाक्रम के लिए तैयार रहें।

इस दौरान सीजेपी ने अपने बयान में कहा है कि विरोध प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन आप निश्चित रहें, हम तबतक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक युवा पीढ़ी से किए गए वादे को पूरा नहीं कर लिया जाता।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर के प्रदर्शन को बदनाम व छात्रों को उकसाने के लिये भाजपा के गुंडे कर रहे पत्‍थरबाजी, अभिजीत दिपके ने किया दावा