जंतर-मंतर के प्रदर्शन को बदनाम व छात्रों को उकसाने के लिये भाजपा के गुंडे कर रहे पत्‍थरबाजी, अभिजीत दिपके ने किया दावा

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पत्‍थर फेकने के आरोपों पर कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन को जानबूझकर बाधित करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। सीजेपी प्रतिनिधि ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडे पत्थर फेंकते है और प्रदर्शनकारियों को बदनाम करने व उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन को जानबूझकर बाधित करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। हम एक महीने से यहां बैठे हैं ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन अब जैसे-जैसे यह विरोध बढ़ा है भाजपा द्वारा बाहर से गुंडों को भेजा जा रहा, ताकि लोगों को जानबूझकर उकसाया जा सके। दिपके ने आगे आरोप लगाया कि ये भाजपा के ही लोग हैं जो पत्थर फेंक रहे हैं और ये पत्‍थर पुलिस यहां ट्रकों में भरकर लाती है। भाजपा के गुंडे आते हैं, पत्थर फेंकते हैं और फिर सीजेपी के लोगों को बदनाम करते हैं।

यह भी पढ़ें- संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर की गई बर्बरता का जिक्र करते हुए दिपके ने कहा कि चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज बहुत बेरहम था और वे इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों को अदालत में ले जाएंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि वे सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह कर रहे हैं। दिपके ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का आज 34वां दिन है, जबकि वांगचुक की भूख हड़ताल 26वें दिन भी जारी है। इसलिए हमारी मांगें पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि दिपके ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि, लेकिन हम सोनम सर से भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि हम उनकी जान जोखिम में नहीं डाल सकते।

यह भी पढ़ें- अभिजीत के नेतृत्व में काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर उमड़ा छात्रों का सैलाब, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग