आरयू वेब टीम। मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार को
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जबकि भूकंप से सहमें लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि शहर में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, खरगोन में भूकंप का केंद्र जमीन से करीब दस किलोमीटर की गहराई पर था। यह 21.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
वहीं एमपी खंडवा से मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से 88 किलोमीटर दूरी (धौलकोट कुंडिया – खरगोन) गहराई 10 किलोमीटर पर केंद्र रहा। समय 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड है। जिसकी तीव्रता – 4.5 (हल्का) मेहसूस हुई। कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ कहा कि इस तरह के झटकों के बाद दो से तीन दिन तक सजग रहे। खरगौन में भूकंप के झटके लगे हैं। जिससे जान बचाने लोग घर से बाहर भागे। खरगोन में सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता। गहराई कम होने के कारण खरगोन शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने कंपन को स्पष्ट रूप से महसूस किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धरती कुछ पलों के लिए कांपी, जिससे घरों में रखी वस्तुएं और फर्नीचर हिलने लगे। अचानक हुए इस अनुभव से लोग सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कम रही, जिसके चलते कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ। इससे पहले एनसीएस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी भूकंप आने की जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि डोडा में शनिवार सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.8 थी। भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल से तेलंगाना तक कांपी धरती, दो राज्यों में भूकंप के झटके से डरे लोग
पिछले सप्ताह चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 164 किलोमीटर बताई गई। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि किसी नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली थी।




















