• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home National अब केंद्र सरकार ने सौंपी ट्विटर को 1,178 अकाउंट की लिस्ट, कहा...
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

अब केंद्र सरकार ने सौंपी ट्विटर को 1,178 अकाउंट की लिस्ट, कहा सबको करें ब्लॉक

By
RU
-
February 8, 2021
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
ट्विटर

आरयू वेब टीम। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया विशेषकर ट्विटर पर भी हलचल तेज है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘आरोप’ हैं कि उनके मंच का इस्तेमाल किसानों को भड़काने के लिए किया जा रहा है। ऐसे हलचल के बीच केंद्र सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को नया नोटिस जारी कर 1178 ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा है। केंद्र को संदेह है कि ये ट्विटर अकाउंट या तो खालिस्तान से सहानुभूति रखने वालों के या फिर पाकिस्तान द्वारा समर्थित हो सकते हैं।

इससे पहले भी केंद्र सरकार ट्विटर अकाउंट 257 हैंडल ब्लॉक करने के लिए कह चुकी है। पिछला नोटिस गुरुवार को जारी किया गया था। सूत्रों के कहना है कि ट्विटर की तरफ से आईटी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत जारी निर्देशों का पालन करना बाकी है। सूत्रों ने बताया कि एमएचए और सुरक्षा एजेंसियों से एक सलाह प्राप्त करने के बाद आईटी मंत्रालय द्वारा ट्विटर को नया नोटिस दिया गया है, हालांकि ट्विटर ने इसपर सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

सरकार का मानना है कि ब्लॉक किए जाने वाले खातों के माध्यम से की जाने वाली गतिविधियां देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर “सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने” की क्षमता रखती हैं। सरकार और ट्विटर के बीच फेस-ऑफ उस समय सामने आया जब जब सरकार ने ट्विटर को चेतावनी दी है कि आदेश न मानने पर कंपनी के अधिकारियों को सात साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने कहा, बातचीत से सुलझाएं कृषि कानूनों के मतभेद,शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की पहचान

257 अकाउंट को बंद करने के बाद, ट्विटर ने उनमें से ज्यादातर को अनब्लॉक कर दिया है, जिससे नाराज होकर आइटी मिनिस्ट्री ने कंपनी को आदेश मानने को लेकर एक डिटेल नोटिस भेजा है। सूत्रों ने बताया कि आइटी मिनिस्ट्री ने पहले नोटिस में कहा कि ट्विटर एक मध्यस्थ है और वे सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। ऐसा करने से इनकार करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

सरकार ने कहा कि “प्रेरित अभियान” और 257 खातों द्वारा उल्लिखित हैशटैग का इस्तेमाल “बिना सोचे-समझे आधार पर समाज में दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और तनाव पैदा करने के लिए” किया जा रहा है। सरकार ने कहा, “नरसंहार के लिए प्रोत्साहन देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह कानून और व्यवस्था के लिए खतरा है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा देखी गई थी।”

हालांकि ट्विटर ने कहा था कि उसने ज्यादातर खातों को अनफ्रीज करने का फैसला किया क्योंकि उनके द्वारा भेजे गए ट्वीट “फ्री स्पीच और न्‍यूज योग्‍य हैं”। आईटी मंत्रालय स्पष्ट रूप से इससे सहमत नहीं है। सूत्रों ने कहा कि सामग्री को ब्लॉक करने से मना करने के जरिए ट्विटर केवल “सरकार के धैर्य का परीक्षण” कर रहा है और आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत “कार्रवाई करने के लिए मजबूर” कर रहा है। सरकार को लगता है कि ट्विटर अगर फैसले से सहमत नहीं है, तो वह अदालतों में कार्रवाई के खिलाफ अपील दायर करने के लिए स्वतंत्र है।

यह भी पढ़ें- नए कृषि कानूनों को IMF ने बताया बेहतर, कृषि क्षेत्र में इससे आएगा महत्‍वपूर्ण सुधार

  • TAGS
  • Central Government
  • Twitter Account
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर बोले CM योगी, अप्रैल से किया जाएगा आवागमन शुरू  
Next Newsप्रधानमंत्री मोदी की किसानों से अपील, “खत्‍म करें आंदोलन, कोई नहीं खत्‍म कर सकता MSP”
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

सुप्रीम कोर्ट
National

कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ का निर्देश, केंद्र सरकार बनाए मुआवजा नीति

गैस सिलेंडर
National

सिलेंडर की जमाखोरी रोकने को सरकार ने लागू किया ESMA

वंदे मातरम
National

अब सार्वजनिक समारोह में ‘राष्ट्रगान से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’, खड़ा होना अनिवार्य

Other Top News

योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले डिप्टी सीएम व भाजपा नेताओं ने किए आसन

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री-अफसर सहित...
भीषण गर्मी

लखनऊ समेत 25 जिलों में लू का अलर्ट, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा यूपी...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में विक्षोभ के गुजरने के बाद शनिवार से मंगलवार तक भीषण गर्मी और लू का दौर जारी...
नीट री-एग्जाम

NEET Re-Exam: नागपुर स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो राहुल गांधी ने कहा,...

आरयू वेब टीम। नागपुर के रहने वाले एक स्टूडेंट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट री-एग्जाम का सेंटर अबूधाबी में दिया है।...
रामजी लाल

सपा में टूट के बयान पर सांसद रामजी लाल का पलटवार, ‘ओपी राजभर को...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी में बगावत के ओम प्रकाश राजभर की बयान पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने पलटवार किया है। राजभर...
व्हाट्सऐप नए फीचर्स

iOS यूजर्स के लिए मैसेज एनिमेशन जारी, WhatsApp में जुड़ा नया फीचर

आरयू वेब टीम। वाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन है। इस फीचर को आइओएस यूजर्स...
सीएम योगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, “कुछ लोग...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्‍या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला है। अयोध्या के रुदौली...
Recent Posts
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले डिप्टी सीएम व भाजपा नेताओं ने किए आसन June 20, 2026
  • लखनऊ समेत 25 जिलों में लू का अलर्ट, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा यूपी का मौसम June 20, 2026
  • NEET Re-Exam: नागपुर स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो राहुल गांधी ने कहा, ‘NTA को परीक्षा कराने का हक नहीं’ June 20, 2026
  • म्‍यूजियम का टिकट घटाने के बाद राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल में तीन घंटे की इंट्री भी LDA ने की Free June 20, 2026
  • सपा में टूट के बयान पर सांसद रामजी लाल का पलटवार, ‘ओपी राजभर को भेज दो पागलखाने’ June 20, 2026
  • iOS यूजर्स के लिए मैसेज एनिमेशन जारी, WhatsApp में जुड़ा नया फीचर June 20, 2026
Pages
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

योग दिवस
Lucknow

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले डिप्टी सीएम व भाजपा नेताओं ने किए आसन

भीषण गर्मी
Lucknow

लखनऊ समेत 25 जिलों में लू का अलर्ट, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

नीट री-एग्जाम
National

NEET Re-Exam: नागपुर स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो राहुल गांधी ने कहा, ‘NTA को परीक्षा कराने का हक नहीं’

राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल टिकट
Lucknow

म्‍यूजियम का टिकट घटाने के बाद राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल में तीन घंटे की इंट्री भी LDA ने की Free

रामजी लाल
Lucknow

सपा में टूट के बयान पर सांसद रामजी लाल का पलटवार, ‘ओपी राजभर को भेज दो पागलखाने’

व्हाट्सऐप नए फीचर्स
National

iOS यूजर्स के लिए मैसेज एनिमेशन जारी, WhatsApp में जुड़ा नया फीचर

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
सुप्रीम कोर्ट

कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ का निर्देश, केंद्र सरकार...

बिल्डर-बायर एग्रीमेंट

केंद्रीय विद्यालय में हिंदी में प्रार्थना हिंदुत्व को बढ़ावा तो...

गैस सिलेंडर

सिलेंडर की जमाखोरी रोकने को सरकार ने लागू किया ESMA

कैलेंडर

सेवा, सुशासन-समृद्धि टैग लाइन के साथ केंद्र सरकार ने लाॅन्च किया...

जनगणना

केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2027 में होगी जनगणना