• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home National ट्विटर ने Unverified किया उप राष्ट्रपति का अकाउंट, विरोध के बाद किया...
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

ट्विटर ने Unverified किया उप राष्ट्रपति का अकाउंट, विरोध के बाद किया रिस्टोर, मोहन भागवत का भी हटाया ब्लू टिक

By
RU
-
June 5, 2021
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
उपराष्ट्रपति का अकाउंट

आरयू वेब टीम। माइक्रोब्लॉगिंग साइट और केंद्र के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। ट्विटर ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर ब्लू टिक बैज हटा दिया था। जिसका विरोध होने के बाद फिर से उसे रिस्टोर कर दिया है। ट्विटर ने ब्लू टिक हटाने के पीछे अकाउंट के इनएक्टिव होने की दलील दी है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष अधिकारियों के निजी हैंडल को भी अनवेरिफाइड कर दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सह-सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी) अरुण कुमार, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी समेत अन्य नेताओं के निजी हैंडल से ब्लू टिक हटाया गया।

इस खबर को लेकर लोगों ने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। ये खबर आते ही ट्विटर पर ‘वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्विटर के इस कदम का विरोध करना शुरूकर दिया।

भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने पूछा है, ‘ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक क्यों हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है।’ हालांकि कुछ लोगों का ये भी दावा है कि उनका अकाउंट एक्टिव नहीं था, जिस वजह से अनवेरिफाइड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा Google, कहा, सर्च इंजन पर लागू नहीं होते नए IT कानून

बता दें, ट्विटर अकाउंट के एक्टिव होने से ये मतलब है कि आप अकाउंट को पिछले छह महीनों से लगातार यूज कर रहे हैं तो मतलब पूरी तरह से एक्टिव हों। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत के उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 के बाद कुछ भी ट्वीट नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि उनका खाता पिछले 10 महीनों से निष्क्रिय है। ट्विटर नीति के अनुसार ब्लू टिक स्वचालित रूप से निष्क्रिय खातों से हटा दिए जाते हैं। इसलिए उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है।’

ट्विटर की शर्तों के मुताबिक यदि कोई यूजर्स अपने हैंडल का नाम बदलता है या किसी का अकाउंट डेड और अधूरा हो जाता है। इसके अलावा यूजर शुरू में जिस नाम से अपना अकाउंट बनाया था, उस दौरान कंपनी की ओर सत्यापित किया जाता है, लेकिन काफी समय बाद तक वह चालू नहीं रहता तो उस स्थिति में कंपनी उसे अनवेरिफाइड कर देती है। ट्विटर द्वारा नेताओं के अकाउंट अनवेरिफाइड करने को लेकर लोग कंपनी के विरुद्ध खासे नाराज दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अब नहीं होगी डोनाल्ड ट्रंप की twitter पर वापसी, कंपनी ने बताई ये वजह

  • TAGS
  • #BlueTick
  • #SocialMedia
  • Twitter Account
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsसरकार ने आधा दर्जन और IAS अफसरों के किये तबादले, प्रयागराज, कौशांबी, बहराइच के बदले DM
Next Newsमायावती ने मोदी सरकार से कहा, कांग्रेस पर कीजिए कार्रवाई, जानें वजह
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

एलन मस्क
International

Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

यूट्यूब
Entertainment

यूट्यूब बदल रहा नियम, अब इस तरह के वीडियो से नहीं होगी कमाई

मेटा एआइ
Gadget corner

भारत में भी लॉन्च हुआ Meta AI व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फ्री मिलेगा एक्सेस

Other Top News

शुभकामनाएं

राष्ट्रपति, PM मोदी, राहुल गांधी व सीएम योगी ने दी देशवासियों दीपावली की शुभकामनाएं

आरयू वेब टीम। देशभर में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति,...
जापान में भूकंप

तेज भूकंप से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता, 22 लोग घायल

आरयू वेब टीम। तेज भूकंप के झटके से एक बार फिर जापान दहल उठा। इस शक्तिशाली भूकंप से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।...
अभिजीत दीपके

CJP प्रदर्शन में बोले दीपके, “120 साल सत्‍ता में रहने के बाद भी “महात्मा...

आरयू वेब टीम। केरल में एसआइआर के विरोध में शनिवार को मार्च बुलाया गया। इस कार्यक्रम में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके...
एसआइआर

SIR ट्रिब्यूनल से चौथा इस्तीफा, पूर्व जज बिस्वजीत बसु ने छोड़ा पद

आरयू वेब टीम। कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बिस्वजीत बसु ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) न्यायाधिकरण से इस्तीफा दे दिया। वे पश्चिम...
सुशील प्रताप सिंह

दिवाली से पहले LDA सचिव समेत 52 PCS अफसरों को मिला वेतनमान में प्रमोशन...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। दिवाली से ठीक पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह समेत 52 पीसीएस अफसरों को वेतनमान में बढ़ोतरी का...
पेट्रोल पंप

पेट्रोल में मिलावटखोरी पर बोले राहुल, “E20 बना 420, जनता की गाड़ी से हुई...

आरयू वेब टीम। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल में मिलावटखोरी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कर्नाटक सरकार द्वारा...
Recent Posts
  • राष्ट्रपति, PM मोदी, राहुल गांधी व सीएम योगी ने दी देशवासियों दीपावली की शुभकामनाएं November 8, 2026
  • तेज भूकंप से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता, 22 लोग घायल November 8, 2026
  • CJP प्रदर्शन में बोले दीपके, “120 साल सत्‍ता में रहने के बाद भी “महात्मा गांधी, अंबेडकर-नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते नरेंद्र मोदी November 7, 2026
  • SIR ट्रिब्यूनल से चौथा इस्तीफा, पूर्व जज बिस्वजीत बसु ने छोड़ा पद November 7, 2026
  • दिवाली से पहले LDA सचिव समेत 52 PCS अफसरों को मिला वेतनमान में प्रमोशन का गिफ्ट November 7, 2026
  • पेट्रोल में मिलावटखोरी पर बोले राहुल, “E20 बना 420, जनता की गाड़ी से हुई चोरी, मोदी बताएं कितना मिला रहें एथेनॉल” November 7, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

शुभकामनाएं
National

राष्ट्रपति, PM मोदी, राहुल गांधी व सीएम योगी ने दी देशवासियों दीपावली की शुभकामनाएं

जापान में भूकंप
International

तेज भूकंप से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता, 22 लोग घायल

अभिजीत दीपके
National

CJP प्रदर्शन में बोले दीपके, “120 साल सत्‍ता में रहने के बाद भी “महात्मा गांधी, अंबेडकर-नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते नरेंद्र मोदी

एसआइआर
National

SIR ट्रिब्यूनल से चौथा इस्तीफा, पूर्व जज बिस्वजीत बसु ने छोड़ा पद

सुशील प्रताप सिंह
Lucknow

दिवाली से पहले LDA सचिव समेत 52 PCS अफसरों को मिला वेतनमान में प्रमोशन का गिफ्ट

पेट्रोल पंप
National

पेट्रोल में मिलावटखोरी पर बोले राहुल, “E20 बना 420, जनता की गाड़ी से हुई चोरी, मोदी बताएं कितना मिला रहें एथेनॉल”

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
भड़काऊ वीडियो

सोशल मीडिया पर एयरगन के साथ भड़काऊ वीडियो शेयर करने वाला...

टीईटी रिजल्ट

UPTET 2019 से जुड़ी अटकलों पर अपर मुख्‍य सचिव बेसिक शिक्षा...

वॉट्सएप यूजर्स

लाखों मोबाइल फोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप्प, कहीं आपके मोबाइल...

वॉट्सएप यूजर्स

दुनियाभर में लोगों की नाराजगी के बाद WhatsApp की नई प्राइवेसी...

टीईटी रिजल्ट

आ गई UPTET 2019 की नई तिथि सामने, जनवरी में होगी...