अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में मिला निशुल्क प्रवेश, ASI ने जारी किया आदेश

Tajmahal Mandir

आरयू वेब टीम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत लगभग सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निदेशक स्मारक डॉ. नवरत्न पाठक ने यह आदेश जारी कर दिया है। यह पहली बार है, जब महिला दिवस पर पुरुषों को भी स्मारकों में बिना टिकट प्रवेश मिला। बीते दो साल केवल महिलाओं के लिए ही यह सुविधा दी गई थी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चार मार्च को आदेश जारी किया था कि महिला दिवस पर स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा, लेकिन सोमवार को जारी आदेश में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी यह आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें-  लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे के साथ UP की सियासत में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस देगी 40 प्रतिशत टिकट

आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को महिला दिवस पर सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। शाहजहां के उर्स के सप्ताह भर बाद पर्यटकों को मंगलवार को ताजमहल देखने का मौका निशुल्क मिल पाएगा। ताजमहल में शाहजहां के उर्स में लगातार तीन दिन तक निशुल्क प्रवेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोलीं प्रियंका, बेरोजगारी, महंगाई व महिला सशक्तिकरण जैसे मुख्‍य मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP-सपा