केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, AAP सरकार ने पंजाब में स्‍थापित किए भ्रष्‍टाचार के नए आयाम, हिमाचल में नहीं खुलेगा खाता

अनुराग ठाकुर का दावा
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। जल्‍द ही होने वाले हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। वहीं शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने आज दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में भ्रष्‍टाचार के नए आयाम स्‍थापित किए हैं।

आज मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इनके दोनों राज्य में स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में घिरे हैं। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले के मुख्य आरोपित हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने दी तजिंदर बग्गा को राहत, गिरफ्तारी पर लगाई लंबी रोक

उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आते ही 50 से ज्यादा लोगों की हत्या पहले 2-3 महीनों में हो गई। ये दिखाता है कि यहां की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आप यूपी या उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी और हिमाचल प्रदेश में भी उनका खाता नहीं खुलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान, आठ दिसंबर को परिणाम

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि गुजरात में हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। आप के पास कुछ नहीं, जिन राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई है उनकी हालत खराब है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में हमें केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया का आरोप, सीरियल किलर की तरह बर्ताव कर रही भाजपा की केंद्र सरकार