राम जन्मभूमि पर बनेगा आसमान छूता मंदिर, कांग्रेस नहीं चलने देती थी केस: शाह

राम जन्मभूमि
रैली को संबोधित करते अमित शाह।

आरयू वेब टीम। भाजपा के अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड के मनिका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर केस नहीं चलने देती थी।

साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि अभी न्यायालय ने सर्वानुमति से ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है, अब राम जन्मभूमि पर आसमान छूने वाला मंदिर बनेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार के लिए मैदान में हैं। गुरुवार को अमित शाह भी एक चुनावी रैली को संबोधित करने झारखंड के मनिका विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध के बीच अमित शाह से मिले फडणवीस

जनता को संबोधित करने हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत के बाद फिर से मोदी सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र में घाटी को धारा-370 और 35ए के बंधन से छुड़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री का पदभार संभालकर बोले अमित शाह, देश की सुरक्षा व देशवासियों का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता

लातेहार के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में बीजेपी की रैली में भाषण देते हुए शाह ने रघुवर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने राज्य को नक्सल मुक्त बनाया जिसके कारण सूबे का विकास हुआ।

गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवंबर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहा हैं। पांच चरणों में होने वाला यह मतदान 20 दिसंबर को संपन्न होगा और 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- #GBC2 में 65 हजार करोड़ की परियोजनाओं की नींव रख बोले शाह, लखनऊ से होकर जाता है;पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का रास्ता