आसमान में खुला एयर इंडिया की फ्लाइट का कार्गो गेट, यात्रियों में मची हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया

आरयू वेब टीम। जयपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार को एक एयर इंडिया फ्लाइट ने उड़ान भरी। जिसके बाद पायलट को प्लेन का कार्गो गेट खुल जाने की जानकारी मिली, जैसे ही ये बात यात्रियों पता लगी तो हड़कंप मच गया। पायलट ने तुंरत इसकी सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। करीब 18 मिनट हवा में रहने के बाद फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। घटना के समय विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम फ्लाइट की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया फ्लाइट AI-612 को शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन ये 1:58 बजे टेकऑफ कर पाई। इसके 18 मिनट बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। साथ ही कार्गो गेट भी खुले होने की जानकारी मिली है। माना जाता है कि इसे उड़ान के दौरान काफी खतरनाक माना जाता है।

इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मैसेज भेजा। अनुमति मिलने के बाद दोपहर 2:16 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं। खबर लिखे जाने तक एयर इंडिया की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- यात्रियों को लेकर उड़ी इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इसी तरह, बुधवार देर रात एक और घटना सामने आई जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक अन्य विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भऱ सका। एक अधिकारी के अनुसार उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट नेकॉकपिट स्क्रीन में गड़बड़ी देखी।

यह भी पढ़ें- लैंडिंग के दौरान फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट, तीन टायर फटे, इंजन को पहुंचा नुकसान, यात्रियों में दहशत