दिल्‍ली से यात्रियों को लेकर पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

एयर इंडिया की फ्लाइट
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। पेरिस जा रही फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद हवा में तकनीकी खराबी का पता चला और फिर दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे, जिन्हें हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान वीटी- और दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 ‘स्लैट्स ड्राइव’ स्नैग संदेश के कारण वापस लौट गई। विमान ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे आपात स्थिति घोषित की गई और सुरक्षित रूप से उसे एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में फ्लैप इशू आया था। इस कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई। दरअसल विमान में फ्लैप एक अहम पार्ट होता है। इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को नियंत्रण किया जाता है। यदि इनमें टेक्निकल प्रॉब्लम आए तो लैंडिंग एयरस्पीड अधिक हो जाती है।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की यात्रियों से भरी फ्लाइट में फिर आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ये पहली बार नहीं है जब किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। कुछ दिन पहले हैदराबाद से दुबई जा रहे एयर इंडिया के A320 विमान में तकनीकी खराबी आई थी। तब फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई थी।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर उड़ान भरने को तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग, मचा हड़कंप