IPL 2023 में वापसी करेंगे सौरव गांगुली, दिल्ली कैपिटल्स ने दी जिम्मेदारी

सौरव गांगुली
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करते दिखाई देंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली वापसी करेंगे। सौरव गांगुली को इस पद पर नियुक्त किया जाना लगभग तय है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआइ अध्यक्ष पद पर आसीन होने से पहले आईपीएल 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उस वक्त सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका में थे। सौरव गांगुली ने बीसीसीआइ अध्यक्ष पद से अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। अब खबरों के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को क्रिकेट निदेशक के रूप में खुद से जोड़ा है। सौरव गांगुली इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स और साउथ अफ्रीका T20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी और गांगुली के बीच इस बात को लेकर चर्चा भी हो चुकी है। सौरव गांगुली पहले भी इस फ्रेंचाइजी के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में वह मालिकों के साथ काफी कंफर्टेबल भी हैं। बताया जा रहा है कि हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली दोनों के सुझाव को दिल्ली कैपिटल्स नहीं माना है।

यह भी पढ़ें- BCCI चीफ सौरव गांगुली का ऐलान, अगले साल अपने पुराने रूप में लौटेगा IPL

बता दें कि भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली रहे हैं। क्रिकेट प्रशासक की भूमिका में भी सौरव गांगुली के कार्य काफी सराहनीय रहे हैं। सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को विदेशों में जीतना भी सिखाया है। सौरव गांगुली ने जहां भारत के लिए 113 टेस्ट मुकाबलों में 7212 रन बनाए हैं और 32 विकेट लिए हैं। वहीं, 311 एकदिवसीय मुकाबलों में सौरव गांगुली ने 11363 रन बनाए हैं, जबकि 100 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने बताया किन शहरों में होंगे IPL 2022 के लीग मैच