IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप

अभिषेक पोरेल
अभिषेक पोरेल। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर- बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किल बढ़ गई है। भारतीय क्रिकेटर को मंगलवार को हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल की मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। ये मामला हुगली के मोगरा थाने में एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद सामने आया है।

महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। शिकायत में ये भी कहा गया है कि पोरेल ने दोनों के निजी मोमेंट को भी रिकॉर्ड किया था। महिला के अनुसार दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। हालांकि, उसे अभिषेक पोरेल के दूसरी महिलाओं के साथ कथित रिश्तों की भनक लगी। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- युवक को गोली मारने के केस में धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में दर्ज की गई एफआइआर में नौ धाराओं का जिक्र है। एफआइआर के अनुसार कथित घटना दो अप्रैल को दिल्ली में हुई। शिकायत में महिला ने कहा कि अभिषेक पोरेल ने उसे गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा व खाना तक नहीं खाने दिया। एफआइआर में दावा किया गया है कि उसे जानबूझकर अलग रखा गया। जिसके चलते वह कमजोर हो गई और ठीक से चलने की स्थिति में नहीं रही। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फ्लाइट होने के बावजूद उसे तबीयत खराब होने के कारण तत्काल मेडिकल सहायता लेने पड़ी।

यह भी पढ़ें- रेप केस में फरार चल रहे विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार