आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या जिले के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित खिरौनी-सुचितागंज नगर और भदरसा नगर पंचायत का नाम बदल दिया है। स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों की मांग पर खिरौनी-सुचितागंज नगर और भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलने का निर्णय लिया है।
अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित खिरौनी- सुचितागंज नगर और भदरसा नगर पंचायत का नाम बदल गया है। अयोध्या के इन स्थानों का नाम ‘भगवान राम के भाई भरत’ और ‘मां ज्वाला देवी’ के नाम पर रखा गया है। अब खिरौनी-सुचितागंज नगर पंचायत को ‘मां ज्वाला देवी’ के नाम से जाना जाएगा और भदरसा नगर पंचायत को ‘भरत नगर’ के नाम से जाना जाएगा।
गौरतलब है कि सीएम योगी ने 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स पर कार्यक्रम की फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। सीएम ने लिखा जब नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करते हैं। इसका जीवंत प्रमाण अयोध्या धाम है।
यह भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट में 27 प्रस्ताव मंजूर, जलालाबाद का बदला नाम
सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज ₹432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व स्वीकृति -पत्र भी वितरित किए। आप सभी से आह्वान है कि डबल इंजन सरकार के विकास के साथ जुड़ें, यही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सुदृढ़ आधारशिला बनेगा। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।




















