#IWD: प्रशासन, पुलिस, चिकित्‍सा व शिक्षा समेत अन्‍य क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली महिलाओं को UP आदर्श व्‍यापार मंडल ने किया सम्‍मानित

ऋतु सुहास

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आज भारत समेत पूरी दुनिया में विश्‍व महिला दिवस मनाया जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ महिला इकाई ने भी अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली महिलाओं का मान बढ़ाते हुए सम्‍मान समारोह आयोजित किया।

हजरतगंज स्थित एक होटल में आयोजित इस समारोह में प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, रंगकर्म, पेंटिंग, साहित्य, गृह कार्य सेवा, समाज सेवा, उद्यमिता एवं व्यापार सहित अन्‍य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान” से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहीं डीसीपी यातायात डॉ. ख्याति गर्ग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की मेयर संयुक्‍ता भाटिया ने सिविल अस्‍पताल में लगवाई कोरोना वैक्‍सीन

सामारोह में लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध व भू-माफियाओं के साथ-साथ अपने भी भ्रष्‍ट मातहतों पर कार्रवाई का हंटर चलाने से नहीं चूकने वाली पीसीएस अफसर एवं एलडीए की संयुक्‍त सचिव ऋतु सुहास मुख्‍य रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं।

पिता का सम्‍मान ही सबसे बड़ी उप‍लब्धि

ऋतु सुहास अपने पिता आरसी शर्मा के साथ समारोह में पहुंचीं थीं। जहां उनके पिता को भी फूल-मालाओं से सम्‍मानित किया गया। वहीं तमाम परेशानियों के बावजूद अपने मुकाम बनाने का श्रेय ऋतु सुहास ने पिता आरसी शर्मा को देते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें उनके पिता का सबसे बड़ा योग्‍दान है और उनके पिता का सम्‍मान किया जाना ही आज उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

ऋतु सुहास
सम्मान से अभिभूत आरसी शर्मा ने हाथ जोड़कर किया लोगों का अभिवादन।

इन महिलाओं को किया गया सम्‍मानित

संगठन की नगर अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने बताया अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए पीसीएस अधिकारी एवं एलडीए की संयुक्‍त सचिव ऋतु सुहास, बलरामपुर अस्पताल की मशहूर डॉक्‍टर रेनू पंत, पत्रकारिता के क्षेत्र से पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा, साहित्य के क्षेत्र से हर्षा श्रीवास्तव (अपर सचिव रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), पुलिस से रश्मि श्रीवास्तव (अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड), रंगकर्मी क्षेत्र से रत्‍ना अग्रवाल (अभिनेत्री एवं निदेशक), पेंटिंग के क्षेत्र से रीमा अग्रवाल, धर्म से 51 शक्ति पीठ की तृप्ति त्रिपाठी, शिक्षा से नीरा मलिक, गृह कार्य सेवा से रमा वर्मा, उद्यमिता से पुनीता भटनागर, समाज सेवा के  से रजनी गुप्ता, शास्त्रीय नृत्य से ऋचा आर्या समेत अन्‍य को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में विवाद के बाद रेलकर्मी ने पत्‍नी को गोली से उड़ाया

इस अवसर पर व्यापार के क्षेत्र से संगठन की 25 महिला पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कु. शिखा मिश्रा, सुनीता राय, अंजलि मौर्या, मीनू सक्सेना, कु. दीक्षा सक्सेना, मनोरमा मिश्रा, दीपमाला, वर्तिका शुक्ला, सुष्मिता सिंह, आराधना, कविता जैन, पल्लवी जोशी, सरिता तोमर, कुसुम वर्मा, ऋतु सिंह, प्रीति गुप्ता, अंतरा शर्मा, नेहा रस्तोगी, रेनू अग्रवाल रही।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीसीपी मध्य चिरंजीव सिन्हा तथा उत्‍तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ा है मिशन शक्ति अभियान: CM योगी