अधिकारियों की अनदेखी पर अब वाणिज्य विभाग कर्मियों ने फूंका पुतला, बनाई ये रणनीति, देखें वीडियो

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याएं
पुतला दहन करते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।

आरयू संवाददाता, 

लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज कर्मचारियों ने आज जवाहर भवन में अधिकारियों का पुतला फूंकने के साथ ही नारेबाजी की।  शनिवार को प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीपीओ पर प्रदर्शन करने के साथ ही कामबंद करने का ऐलान किया है।

उत्‍तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ वाणिज्य कर विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक धरनास्थल पर ही हुई। बैठक में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी पर चर्चा हुई।

कर्मचारियों का कहना था कि चतुर्थ समूह ‘घ’ से समूह ‘ग’ कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति की परीक्षा में अधिकारियों द्वारा करायी गयी धांधली समेत 12 सूत्रीय मांग के लिए 26 मार्च से अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। उसके बाद भी अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ें- संविदाकर्मियों के खातों में नहीं पहुंच रहा वेतन, प्राइवेट कंपनियां कर रही करोड़ों का घोटाला: RLD

बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने कहा कि धांधली पर जांच के आदेश मुख्‍यमंत्री ने दिए हैं। उसके बाद भी वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए धांधली के आरोप के बावजूद अपनो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने कमिश्‍नर रैंक के पांच अधिकारियों समेत तीन डिप्‍टी SP को दी अनिर्वाय सेवानिवृत्ति

जिससे चलते अब उन लोगों ने अगामी दो अप्रैल को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदेशभर के कर्मचारियों के साथ धरना देने का फैसला किया है। धरना के माध्यम से कर्मचारी मुख्यमंत्री को  ज्ञापन भेजकर न्‍याय की मांग करेंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि अगर इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते तो चार अप्रैल को वाणिज्य कर विभाग पूरे प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभा‍गीय अधिकारियों की होगी।

यह भी पढ़ें- वीसी ने वापस लिया अनोखा फैसला, अब एलडीए कर्मचारियों को नहीं चलानी होगी चार घंटे साईकिल