भारत में कोरोना एक दिन में लील गया रिकॉर्ड 42 सौ लोगों की जान, 24 घंटे में मिले चार लाख दस हजार से अधिक संक्रमित

कोरोना से मौत
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। वहीं देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 42 सौ लोगों की जान लील गया, जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसी अवधी में चार लाख दस हजार से अधिक संक्रमित भी मिले हैं, हांलाकि देश में पिछले तीन दिन से हर रोज चार लाख से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जानकारी किए आंकड़ों के मुताबिक में बीते 24 घंटों में 4,01,078 नए कोरोना मरीज मिल हैं। पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की मौत हो गई है, जिसके के बाद मृतकों की संख्या 2,38,270 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 37,21,779 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96 प्रतिशत है, जबकि, देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,79,17,085 हो गई है।

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना की सुनामी ने एक दिन में निगल ली रिकॉर्ड 3,645 लोगों की जान, तीन लाख 79 हजार से अधिक को किया संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी है। पिछले 24 घंटे में 3,18,609 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,79,30,960 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं।

रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 37,23,446 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में पहली बार आए 3.14 लाख से अधिक केस, 2104 की मौत