SIT रखे ध्यान उसकी रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी, अयोध्‍या चोरी कांड पर अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज

अखिलेश यादव

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर अयोध्या के राममंदिर में चंदा चोरी प्रकरण में योगी सरकार को निशाने पर लिया है। सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि एसआइटी ध्यान रखे कि कहीं उसकी जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। फिर कहेंगे 15 दिन और इंतजार कर लो। दिन इसलिए बढ़ा रहे हैं, क्योंकि सबूत ठिकाने लगा रहे हैं।

अखिलेश ने कन्नौज में मीडिया से कहा कि सरकार को मजबूरी में एसआईटी गठित करनी पड़ी, सवाल यह है कि एसआईटी की एसआईटी कौन करेगा। वहां सीसीटीवी की फुटेज गायब है। इसका मतलब है कि चढ़ावा चोरी की सही जानकारी नहीं मिलेगी। जो लोग गुप्त दान दिए थे, सब गायब निकला। इतना बड़ा घोटाला हुआ। भाजपा ने करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। कहीं पानी की टंकियां टूट रही हैं, तो कहीं पुल। डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकियां हैं। कमीशनखोरी और बजट की लूट से कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज में दरारें आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का दावा, जनता का बढ़ता जा रहा गुस्‍सा, सामना नहीं कर पाएगी भाजपा, हारेगी चार सौ सीट

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हुए निर्माण कार्यों में पहले भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता हुई है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया हैं। पानी की जो टंकियां फट रही हैं। कहा, टंकी के रूप में भाजपा के भ्रष्टाचार का पेट फट रहा है। जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगे तो ठेकेदार ऐसी ही जानलेवा टंकिया बनाएंगे। इन हालात में 2027 में यूपी से भाजपा का सफाया होना तय है।

इस दौरान अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो सब कुछ जोड़े, सबको जोड़े, वही योग है। मन से लेकर मानव-समाज तक योग ही सबसे बड़ा जीवनसूत्र है।

यह भी पढ़ें- योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, ‘चढ़ाए गये पैसों, अनमोल शिलाओं व जेवरों का देना पड़ेगा हिसाब