अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जानें को लेकर बोले योगी, अराजक गतिविधियों से बाज आए सपा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
मीडिया से बात करते मुख्‍यमंत्री।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव को मंगलवार को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई दी है। उन्‍होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी अराजक गतिविधियों से बाज नहीं आ रही है।

योगी ने बीजेपी कार्यकर्ता के इरादत नगर आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अराजक गतिविधियों से बाज नहीं आ रही है। सपा को चेतावनी देते हुए योगी ने कहा कि उसे अराजकता से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा प्रयागराज में कुंभ चल रहा है। दस दिन पहले अखिलेश यादव खुद प्रयागराज गए थे। वहां स्नान, दर्शन करके आए थे। अखिलेश यादव के वहां जाने से छात्रों में आपस में वैमनस्यता बढ़ती। हिंसक कांड हो सकते हैं। इसीलिए प्रशासन ने आगाह किया था।

यह भी पढ़ें- अनुमति नहीं मिलने पर योगी ने फोन से किया बंगाल रैली को संबोधित, ममता सरकार पर बोला हमला

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी ने आज से मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू किया है। पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने घर पर झंडा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 12 से 22 फरवरी तक चलेगा। 18 से 22 तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा कि इसके जरिए सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कामों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी योजनाओं को निचले तबके के लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह आयोजन सफल होगा।

यह भी पढ़ें- विधानमंडल में हंगामें को लेकर बोले योगी, सपा गुंडागर्दी के आचरण से नहीं आ पा रही बाहर