विवादों में रहने वाले अमित जानी को शिवपाल यादव की पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमित जानी
अमित जानी को लेटर देते शिवपाल यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़कर व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पोस्‍टर लगाकर चर्चा में आए अमित जानी को शिवपाल यादव की प्रसपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्‍हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

शिवपाल यादव के करीबी अमित जानी अब प्रसपा के साथ प्रदेश के युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। कहा जा रहा है कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की इच्छा के बाद पार्टी ने अमित जानी को प्रसपा युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रसपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल ने कहा, चरम पर पहुंची महंगाई व भ्रष्‍टाचार

अमित जानी हमेशा अपने विवादित बयानों, पोस्टरों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इतना ही नहीं अमित जानी पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था, हालांकि उन्होंने ऐन वक्त पर नामांकन ही नहीं किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की सड़कों पर लगी ‘योगी लाओ देश बचाओं’ की होर्डिंग, FIR दर्ज

बता दें कि मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अमित जानी कभी सपा के समर्थक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे, हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुद को सपा कार्यकर्ताओं से जान का खतरा बताया था।

इतना ही नहीं ताजमहल को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी पर उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अमित जानी आजम खान से खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- शिवपाल ने दिए सुलाह के संकेत, जताई अखिलेश को CM बनाने की इच्छा