राज्‍यपाल के आमंत्रण पर येदियुरप्‍पा कल लेंगे CM पद की शपथ, बहुमत साबित करने को मिला इतने दिन का समय

बीएस येदियुरप्पा
बीएस येदियुरप्पा। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के फैसले के बाद से राजनीतिक पार्टियों में सरकार बनाने को लेकर चल रही जोड़-तोड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार की रात भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें- मुद्दों की जगह बड़ी-बड़ी बात कर कर्नाटक की जनता को भटकाते रहें प्रधानमंत्री: राहुल

राज्‍यपाल के आमंत्रण के बाद येदियुरप्‍पा गुरुवार को नौ बजे राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्‍यपाल ने भाजपा को सहूलियत देते हुए 15 दिन में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, कांग्रेस-जेडीएस भी हुए एक, उलझे समीकरण

इस बारे में भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने मीडिया को बताया कि येदियुरप्पा अकेले शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बहुमत साबित करने के बाद किया जाएगा। वहीं राज्यपाल ने येदियुरप्पा को भेजे आमंत्रण पत्र में कहा है कि मुझे आपका 16 मई का पत्र मिला जिसमें आपने खुद को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के किसानों से बोले मोदी, जो 70 साल में नहीं मिला वो 2022 तक मिलेगा

उन्‍होंने आगे कहा कि इससे पहले आपने 15 मई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसी के आलोक में मैं आपको कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करता हूं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस-जेडीएस ने भाजपा पर लगाया विधायक तोड़ने का आरोप