बारिश में आंखों के जरिए फैल रही संक्रामक बीमारी, जानें कैसे करें बचाव

संक्रामक बीमारी

आरयू हेल्‍थ डेस्‍क। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इस समय कंजक्टिवाइटिस आई फ्लू के मामले बढ़ गए हैं। हर अस्पताल में इस समय कंजक्टिवाइटिस आई फ्लू के रोगी आपको मिल जाएंगे, हालांकि ये स्थिति इस बार की नहीं है बल्कि, हर बार बारिश के बाद कंजक्टिवाइटिस आई फ्लू की समस्या बढ़ ही जाती है। इसमें इंफेक्शन की वजह से आंखें गुलाबी हो जाती हैं और फिर इनमें से पानी आने लगता है। समय के साथ आंखों में सूजन और दर्द भी बढ़ती जाती है। आज हम आपकों बताने जा रहे हैं कि मानसून में ही कंजक्टिवाइटिस की समस्या क्यों बढ़ती है। इससे कैसे बचाव कर सकते हैं।

मॉनसून में बैक्टीरिया, वायरस और क्लैमाइडिया इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से वायरस को फैलने का मौका मिलता है, जबकि नमी की वजह से इंफेक्शन हमारे बीच लंबे समय तक के लिए रहता है। ऐसा ही कुछ कंजक्टिवाइटिस के साथ भी है। ये एडेनोवायरस, हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस और वैरिसेला जोस्टर जैसे वायरस की वजह से होता है। पर इस मौसम में ज्यादा पसीने आने की वजह से लोग अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं और ये इंफेक्शन फैलने लगता है।

कारण और घरेलू उपचार
  • बार-बार अपनी आंखों को छून से बचें।
  • आंखों की ठंडे पानी से सफाई करते रहें।
  • अपने तौलिए और रूमाल को किसी के साथ शेयर न करें।
  • घर से बाहर निकलते समय चश्मा पहने रहें।
  • अपने तकिए का कवर साफ रखें और इसे बदलते रहें।
  • आंखों में काजल और मस्कारा आदि लगाते समय मेकअप टूल्स की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
  • आई लेंस की सफाई का खास ध्यान रखें।
इन बातों का रखें खास ख्‍याल

यदि आपको कंजक्टिवाइटिस हो गया है तो आपको सबसे पहले बाकी लोगों से दूरी बनाते हुए एक काला चश्मा पहन लेना चाहिए। इसके अलावा कॉन्टेक्ट लेंस, तौलिया और रूमाल के इस्तेमाल से बचें। स्वीमिंग करने न जाएं और ज्यादा धूप में न निकलें। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।

यह भी पढ़ें- बारिश में निकल आते हैं चेहरे पर मुंहासे, तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगी इनसे निजात

इस इंफेक्शन से बचने का एक उपाय ये भी है कि आप इसके लक्षणों को देखते ही सतर्क हो जाएं और दूसरों से खुद को अलग करके डॉक्टर के पास जाएं। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं, आंखों में चुभन और खुजली है तो लोगों से दूरी बनाएं। इसके अलावा आंखें चिपक रही हैं या इनमें सूजन है और लाइट सेंसिटिविटी हो रही है तो भी डॉक्टर के पास जाएं और अपना चेकअप करवाएं।

यह भी पढ़ें- बीमारी, तनाव के कारण शरीर में आइ सूजन से लड़ने में मदद करते हैं ये विटामिन व सप्लीमेंट