आरयू वेब टीम। भीषण गर्मियों में तेज धूप, थकान, डिहाइड्रेशन जैसी कई वजह होती हैं, जो आपके ब्रेन को इफेक्ट करती हैं। इस वजह से सिर की नसों में तेज दर्द महसूस होने लगता है, जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या या पहले से ही सिरदर्द रहता है उनकी परेशानी और भी ज्यादा ट्रिगर हो सकती है। इस हम आपको बताएंगे कि कौन से आसान तरीके आपको गर्मियों में होने वाले सिरदर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।
गर्मी में अगर सिरदर्द हो तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत छायादार जगह पर बैठना चाहिए और कोई नेचुरल ड्रिंक या थोड़ा सा नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी पीना चाहिए। वहीं गर्मी की वजह से ब्लड फ्लो बढ़ जाना या फिर पानी की कमी हो जाना मुख्य वजह होती हैं कि सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में पहला काम करना चाहिए कि आप खुद को हाइड्रेट करें। इसके लिए नींबू पानी पी सकते हैं या फिर नारियल पानी पिएं। ओआरएस पीने से भी राहत मिलती है, क्योंकि इन सारी ड्रिंक्स से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में हेल्प मिलती है।
यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान, तो पांच घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं, मिलेगा फायद
इसके अलावा अगर गर्मी की वजह से सिर में दर्द हो रहा हो तो इससे राहत पाने के लिए ठंडी सिकाई की जा सकती है। आप किसी सूती कपड़े की पट्टी को ठंडा पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर इसे माथे पर रखें। जबकि आप मार्केट में मिलने वाले जेल पैक का भी यूज कर सकते हैं। ठंडे पानी की सेंक माथे के साथ गर्दन में पीछे की तरफ भी करनी चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलती है।
माइग्रेन में अपनाए ये तरीके
गर्मी की वजह से अगर माइग्रेन ट्रिगर हो गया है तो आप लेमन या फिर इसकी पत्तियों को हाथों में हल्का मसलने के बाद कुछ देर सूंघे। इससे काफी राहत महसूस होती है। इसके अलावा आप लेमन वाटर पी भी सकते हैं। पुदीना, लैवेंडर जैसे एशेंशियल ऑयल की खुशबू भी आपको माइग्रेन से होने वाले सिरदर्द में राहत दिलाती है। शांत और अंधेरी जगहों पर आराम से लेट जाएंगे तो भी सिरदर्द कुछ देर में कम हो जाता है।
पुदीना का करें इस्तेमाल
इस दौरान सिरदर्द से राहत पाने के लिए पुदीना की कुछ पत्तियां पानी में उबाल लें। इसे ठंडा करें और जब गुनगुना रह जाए तो थोड़ा सा नींबू मिलाकर इसे पिएं। इसके अलावा पुदीना के तेल की कुछ बूंदें हाथों में लेकर माथे से लेकर कानों के पीछे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होता है।
इन लक्षणों को न करें इग्नोर
गर्मी में अगर सिरदर्द के साथ ही शरीर का तापमान बढ़े तो ध्यान दें।
मितली-उल्टी चक्कर आना…ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं।
सामान्य सिरदर्द से ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
कमजोरी, पसीना न आना, त्वचा का लाल और गर्म होना, ये लक्षण भी नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- जानें गर्मियों में ककड़ी के चमत्कारी फायदे, सेहत के साथ बढ़ेगी सुन्दरता


















